TRENVID

What the world is watching right now

गुरु पूर्णिमा विशेष | Guru Purnima 2026 Special | Kabir Ke Dohe with Lyrics | Guru Ki Mahima

गुरु पूर्णिमा विशेष | Guru Purnima 2026 Special | Kabir Ke Dohe with Lyrics | Guru Ki Mahima

T-Series Bhakti Sagar · 38,585 · 2026-07-29

Watch on YouTube ↗

Description

🙏https://youtu.be/zKWErOPfSHA🙏🙏 गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूँ पाय। बलिहारी गुरु आपने, गोविन्द दियो बताय | भारतीय मान्यता अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही गुरू पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाता है। इस समय वातावरण बहुत ही खूबसूरत होता है। जैसे सूर्य के ताप से तप्त भूमि को बर्षा से शीतलता व फसल पैदा करने की शक्ति आती है, वैसे ही गुरू चरणों मे साधक को ज्ञान, शान्ति, भक्ति व योग आदि शक्ति मिलती है। इसी दिन महाभारत के रचियता ब्रह्म स्वरूप श्री ब्यास जी का जन्म हुआ था, जो महान विद्वान व वेद के रचियता भी थे। गुरू का अर्थ वह है, जो शिष्य के अन्दर स्थित अंधकार को समाप्त कर प्रकाश की ओर ले जाये। "अज्ञान तिमिराश्च ज्ञानांजन शलाकया चक्षुन्मीलितम् तस्मै श्री गुरूवे नम:"। ईश्वर का वह अंग, जो विश्व को अध्यात्मिक विकास व शिक्षा की ओर ले जाते हैं, उसे ही गुरू कहते हैं इसे अदृश्य (निर्गुण) गुरू तत्त्व कहते हैं, दूसरा सगुण गुरू, जिन्हें देहधारी गुरू होते हैं। इस मन को मोह लेने वाले गुरुओं को समर्पित गुरु भजन का श्रवण अवश्य करें !!!🙏🙏 Subscribe: http://www.youtube.com/tseriesbhakti गुरू की महिमा पर आदरणीय संत श्री कबीर जी की कुछ पंक्तियाँ :...... गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूँ पाय। बलिहारी गुरु आपने, गोविन्द दियो बताय कबीरा गोविन्द दियो बताय Guru Govind Dou Khade, Kaake Laagun Paay Balihaari Guru Aapne, Govind Diyo Bataay Kabira Govind Diyo Bataay भावार्थ:- यदि गुरु और भगवान दोनों सामने हों, तो पहले गुरु को प्रणाम करना चाहिए, क्योंकि गुरु ही हमें भगवान तक पहुँचने का मार्ग दिखाते हैं। गुरु सों ज्ञान जु लीजिए, सीस दीजिए दान | बहुतक भोंदु बहि गये, राखि जीव अभिमान || कबीरा राखि जीव अभिमान Guru So Gyan Ju Leejiye, Sees Deejiye Daan Bahutak Bhondu Bahi Gaye, Raakhi Jeev Abhimaan Kabira Raakhi Jeev Abhimaan भावार्थ:- सच्चे गुरु से ज्ञान, अपना अभिमान मिटाकर, पूरी श्रद्धा के साथ लेना चाहिए गुरु की आज्ञा आवै, गुरु की आज्ञा जाय | कहैं कबीर सो संत हैं, आवागमन नशाय || कबीरा आवागमन नशाय Guru Ki Aagya Aavei, Guru Ki Aagya Jaay Kahein Kabir So Sant Hain, Aavaagaman Nashaay Kabira Aavaagaman Nashaay भावार्थ:- गुरु की आज्ञा मानने वाला सच्चा संत होता है और वह मोक्ष प्राप्त करता है गुरु पारस को अन्तरो, जानत हैं सब संत | वह लोहा कंचन करे, ये करि लेय महंत || कबीरा ये करि लेय महंत Guru Paaras Ko Antaro, Jaanat Hain Sab Sant Wah Loha Kanchan Kare, Ye Kari Ley Mahant Kabira Ye Kari Ley Mahant भावार्थ:- पारस लोहे को केवल सोना बनाता है, लेकिन गुरु शिष्य को अपने जैसा ही महान बना देते हैं कुमति कीच चेला भरा, गुरु ज्ञान जल होय | जनम-जनम का मोरचा, पल में डारे धोय || कबीरा पल में डारे धोय Kumti Keech Chela Bhara, Guru Gyan Jal Hoy Janam Janam Ka Morcha, Pal Mein Daare Dhoy Kabira Pal Mein Daare Dhoy भावार्थ:- गुरु अपने ज्ञान रूपी पवित्र जल से शिष्य के मन में जमा जन्मों-जन्मों का अज्ञान एक पल में साफ कर देते हैं गुरु कुम्हार शिष्य कुंभ है, गढ़ी-गढ़ी काढ़ै खोट | अन्तर हाथ सहार दै, बाहर बाहै चोट || कबीरा बाहर बाहै चोट Guru Kumhaar Shishya Kumbh Hai, Gadhi Gadhi Kaadhei Khot Antar Haath Sahaar Dei, Baahar Baahei Chot Kabira Baahar Baahei Chot भावार्थ:- कुम्हार रूपी गुरु घड़े रूपी शिष्य को सही आकार देकर उसकी बुराइयों और कमियों को दूर करके योग्य बनाते हैं गुरु गुरु में भेद है, गुरु गुरु में भाव | सोइ गुरु नित बंदिये, शब्द बतावै दाव || कबीरा जो शब्द बतावै दाव Guru Guru Mein Bhed Hain, Guru Guru Mein Bhaav Soi Guru Nit Bandiye, Shabd Batavei Daav Kabira Shabd Batavei Daav भावार्थ:- संसार में आदरणीय केवल वही सच्चे गुरु हैं जो ईश्वर को पाने का सही मार्ग सिखाते हैं गुरु कीन्हा है देह का, सतगुरु चीन्हा नाहिं | भवसागर के जाल में, फिर फिर गोता खाहिं || कबीरा फिर फिर गोता खाहिं Guru Keenha Hai Deh Ka, Satguru Cheenha Naahin Bhavsaagar Ke Jaal Mein, Phir Phir Gota Khaahin Kabira Phir Phir Gota Khaahin भावार्थ:- गुरु को केवल शरीर समझने वाला व्यक्ति आत्मज्ञान के बिना संसार के चक्र में भटकता रहता है। Guru Bhajan: Guru Ki Mahima Kabir Amritwani Singer: Debashish Dasgupta Music Director: Shailendra Bhartti Lyrics: Traditional Album: Kabir Amritwani Vol.13 #Guru Purnima#Special Bhajans#TSeriesBhaktiSagar#kabiramritwani #gurupurnima2026 If You like the video don't forget to share with others & also share your views. Stay connected with us!!! ► Subscribe: http://www.youtube.com/tseriesbhakti ► Like us on Facebook: https://www.facebook.com/BhaktiSagarTseries/ ► Follow us on Twitter: https://twitter.com/tseriesbhakti

t-series bhakti sagartseriesbhaktitop devotional songspiritualbhakti songsguru bhajansguru poornima special bhajansguru purnima bhajansguru purnima songsguru songsguru purnimaguru purnima 2017

Trending at the same time

Advertisement
TRENVID collects the videos trending on YouTube across 11 countries and shows them in one place. © 2026 ZZXXCCVV. All rights reserved.